सारस न्यूज, राहुल कुमार, किशनगंज।
आस्था का महापर्व छठ अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है। आज खरना की पूजा की जाएगी। वहीं किशनगंज शहर के बाजारों में छठवर्तीयो ने छठ पूजा में लगने वाली सामग्रियों की खरीदारी तेज कर दी है। छठवर्ती पूजा की सामग्री में दौउरा, शुप, नारियल, डाब निम्बू, केला, सेब, आननास, एवं अन्य की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं खरीदारी को लेकर बाजारों में काफी भीड़ देखी जा रही है।