• Wed. Apr 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेढ़ागाछ में कक्षा 12वीं की परीक्षा शुरू, छात्रों में दिखा उत्साह।

सारस न्यूज, टेढ़ागाछ।

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेढ़ागाछ में कक्षा 12वीं की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई है। छात्र-छात्राओं ने उत्सुकता पूर्वक भाग लिया। प्रधानाध्यापक उमेश यादव ने बताया कि यह जांच परीक्षा दिनांक 11 अक्टूबर से 21 तक निर्धारित है। जिसमें विद्यालय में नामांकित कक्षा 12 के छात्र शामिल हुए। जांच परीक्षा में प्रथम दिन छात्र-छात्राओं ने कदाचार मुक्त एवं भयमुक्त होकर परीक्षा दी। परीक्षा के उपरांत बातचीत में कुछ छात्रों ने बताया कि सभी प्रश्नों का उत्तर सही सही दिए हैं। अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। परीक्षा दे रहे छात्रों में उत्साह दिखाई दिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *