राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
किशनगंज शहर के रामपुर चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग के टीम के द्वारा एक बोलेरो को खदेर कर पकड़ा, बोलेरो की जांच की गई जांच के दौरान पाया गया की बोलेरो के अंदर तहखाना बनाकर तहखाने में भारी मात्रा में 250.55 लीटर विदेशी शराब है वही इस दौरान शराब लेकर आ रहे तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही बोलेरो को जप्त कर लिया गया। वही शराब तस्कर से पूछताछ के दौरान शराब तस्कर अपना नाम राजू पासवान जमुई का रहने वाला बताया।
इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने बताया कि हमलोगो को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगंज के रास्ते से एक वाहन में गंगटोक से शराब लेकर पूर्णिया लेकर जाएगा। इसी आधार पर हम लोगों अपनी टीम बनाकर किशनगंज शहर के सभी चेक पोस्ट पर जांच अभियान शुरू कर दी। इस दौरान एक बोलेरो को आगे जाते देखा गया जब हम लोगों की टीम बोलेरो के पास पहुंची तो बोलेरो चालक भागने लगा। तभी हमलोगों की टीम के द्वारा खदेड़ कर बोलेरो को पकड़ लिया गया। और बोलेरो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही राजू पासवान नामक शराब तस्कर को गिरफ्तार करते हुए बोलेरो को जप्त कर लिया गया।
