Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एक महिला ने अपने ही देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप; महिला थाना में मामला दर्ज।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

एक महिला ने अपने ही देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते महिला थाना में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता कोढ़ोबारी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़ित महिला के पति मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी देवर ने सात वर्ष पूर्व दिसम्बर माह में जबरन दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर शादी करने की बात कहा था। इस बीच महिला को पति ने चार सितंबर को तलाक दे दिया। इसके बाद भी आरोपी युवक शादी की बात को टालता रहा।

पीड़िता जब भी शादी की बात करती आरोपी किसी तरह से महिला को अपनी बातों में रिझा लेता था। एक माह पूर्व ही आरोपी देवर ने दूसरी औरत से शादी रचा ली। इसके बाद थक हारकर मामले की शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची। महिला थाना में मामला दर्ज कर पुलिस घटना के अनुसंधान में जुट गई है। थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने कहा कि मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *