सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
सिलीगुड़ी: एनजेपी थाने की पुलिस ने 30 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कृष्णा दास और तारकेश्वर नाथ है। तारकेश्वर महाराष्ट्र का और कृष्णा दास सिलीगुड़ी के रहने वाले है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एनजेपी थाने की पुलिस ने गुप्त सुचना पर मंगलवार की शाम फूलबाड़ी के सिपाहीपाड़ा संलग्न नतूनबाज़ार इलाके में उक्त दोनों को संदिग्ध हालात में रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनकी स्कूटी से 30 किलो गाजा बरामद हुआ।
इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गांजे को कूचबिहार से सिलीगुड़ी लाया गया था। बरामद गांजे का अनुमानित बाजार मूल्य करीब तीन लाख रुपये है। बुधवार को दोनों आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।