• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी की 12वीं बटालियन के जवानों ने तस्करी का सामान किया जब्त, तस्कर मौके से फरार।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, टेढ़ागाछ।

भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 12वीं एफ कंपनी माफियाटोली बीओपी के जवानों ने शुक्रवार को पीलर संख्या 154 के समीप पैकटोला से कार्रवाई करते हुए पांच बोरी यूरिया, एक सौ किलो चीनी, तीन साईकिल तस्करी के समान को जब्त किया। हालांकि तस्कर मौके का फायदा उठाकर तस्करी के सामान को छोड़ कर भाग निकले।

नाका कमांडर एएसआई जीडी मिथाई लाल गुप्ता, बीओपी कमांडर सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की शुक्रवार के दिन आठ जुलाई को 08: 15 बजे पीलर संख्या 154 के समीप गश्ती के दौरान जवानों ने तस्करी के समानों को जब्त कर किया है। जो भारत से नेपाल क्षेत्र में ले जाने की कोशिश कर रहा था। जब्त तस्करी के सभी समानों को कस्टम किशनगंज के हवाले किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *