सारस न्यूज टीम, दिघलबैंक।
12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की बी-कंपनी सिंघीमारी सीमा चौकी के जावनों ने शुक्रवार को भारत-नेपाल सीमा पर पड़ोसी देश नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल के साथ समन्वय स्थापित पर संयुक्त रूप से गश्ती अभियान चलाई। इस दौरान दोनों पड़ोसी देशों के जवानों ने कनकई नदी के घाटों, पगडंडी सड़कों, चचरी पुल , पॉकेट रास्तों आदि से होकर बॉर्डर पीलर संख्या 141- 142/10 के बीच फ्लैग मार्च करते हुए घंटों तक गश्ती किया।
गश्ती अभियान का नेतृत्व कर रहें सिंघीमारी कंपनी के कमांडर इंस्पेक्टर बिकाश चंद घोष ने बताया कि रूटीन वर्ग के तहत समन्वय स्थापित कर पड़ोसी देश नेपाल के जवानों के साथ आये दिन गश्ती अभियान चलाया जाता है। जिससे सीमा पर असमाजिक तत्वों के बीच दहशत पैदा करने एवं सीमा क्षेत्रों में तस्करी व राष्ट्रीय गतिविधियों को रोका जा सकें। इस के अलावे दोनों और से सीमा की सुरक्षा से जुड़े कई आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान के साथ इन से निपटने के लिए आपसी चर्चा व सहमति जताई जाती हैं।
गश्ती अभियान में इंस्पेक्टर बिकाश चंद घोष के साथ एपीएफ आमगाछी नेपाल के एएसआई दिलबर कार्की एवं दोनों और से दर्जन भर से अधिक जवान जवान शामिल थे।