किशनगंज उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार की रात विशेष अभियान चलाकर जिले से सटे बंगाल के विभिन्न सीमाओं से शराब का सेवन व रखने के आरोप में कुल 65 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर फरिंगोला चेक पोस्ट, रामपुर चेक पोस्ट, मस्तान चौक, चारघरिया व गलगलिया चेक पोस्ट पर अभियान चलाया गया।
जानकारी मिली कि इस विशेष अभियान के तहत उत्पाद टीम अलग-अलग चेक पोस्टों पर तैनात हो गई। इसके बाद बंगाल से आने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही इन्हें पकड़ लिया गया। अभियान में कुल 65 लोगों को पकड़ा गया। जिसमें 10 को जेल भेज दिया गया है। इस अभियान के दौरान टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, अवर निरीक्षक विष्णु देव यादव, विकास कुमार सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार आदि शामिल थे। सभी को गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिसमें 10 लोगों को जेल भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद ने बताया कि बंगाल से शराब पीकर शहर में प्रवेश करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply