• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज एसपी कुर्लीकोट थाना पहुंच ठाकुरगंज प्रखंड के सभी थानों का किया समीक्षा।

सारस न्यूज, किशनगंज।

गुरुवार को किशनगंज एसपी ईनाम उल हक मेंगनू ठाकुरगंज प्रखंड के सातों थानों के समीक्षा हेतु कुर्लीकोट थाना पहुंचे। इस क्रम में ठाकुरगंज अंचल अंतर्गत ठाकुरगंज, गलगलिया, कुर्लीकोट, पाठामारी, सुखानी, जियापोखर एवं पौआखाली थानाध्यक्षों से बारी- बारी से विभिन्न लंबित वादों का समीक्षा किया। इस दौरान एसपी ने सभी थानाध्यक्षों से अपराध और अपराधियों पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। अपराध रजिस्टर और अभिलेखों का रखरखाव देखा।

एसपी ईनाम उल हक़ मेंगनु ने सभी थाने के विभिन्न लंबित मामलों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण करने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने पुलिस थाने में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान एसपी ईनाम उल हक मेंगनू ने पुलिस अधिकारियों से बेहतर पुलिसिंग के लिए विशेष निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस थाना में आने वाले फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए तथा उसका समय से निस्तारण किया जाए। इसके अलावा पुलिस थाने में आने वाले किसी भी फरियादी को कोई भी परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाए। साथ ही पुलिस अधिकारियों को पुलिस व पब्लिक के आपसी समन्वय स्थापित करने को लेकर दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों की जांच के बाद पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए।

इस दौरान उन्होंने कुर्लिकोट थाने का मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड रूम, थाना परिसर व बैरिक आदि का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खान को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया।
इस दौरान सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, गलगलिया थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी, पौआखाली थानाध्यक्ष रंजन कुमार, पाठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार, सुखानी व जियापोखर के थानाध्यक्ष, सभी थानों के अपर थानाध्यक्ष, प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर आदि के अलावा पुलिस बल मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *