राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
किशनगंज शहर के लोहारपट्टी की रहने वाली एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बुधवार को महिला के लापता होने शिकायत टाउन थाना में दर्ज करवाई है। महिला एक बच्चे के साथ लापता हुई है। काफी खोजबीन के बाद भी महिला नहीं मिली। इसके बाद मामले में अज्ञात लोगो के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। इधर पुलिस भी लापता महिला का पता लगाने में जुट गई है। वही परिवार के लोगों को भी किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी है।