• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज के मोजाबाड़ी में महानंदा नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक को निकाला गया दूसरे की तलाश जारी।

सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज के मोजाबाड़ी के समीप शुक्रवार की दोपहर महानंदा नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे नदी में डूब गए। जिसमे एक बच्चा उम्र 14 वर्षीय राज पासवान के शव को नदी से बाहर निकाला गया है। वहीं दूसरा बच्चा रतन उरांव उम्र 15 वर्ष की तालाश जारी है। बच्चा भेरियाडांगी पासवान टोला का रहने वाला था। दोनो दोपहर में महानंदा नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के क्रम में दोनो बच्चे गहरे पानी में चले गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। वही से लोगों ने घटना की सूचना सदर पुलिस व अंचल प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वही मौके पर एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। एनडीआरएफ की टीम डूबे हुए बच्चे को तलाश करने लगी। जिसमे एक बच्चे को बाहर निकाला गया। बच्चा मृत पाया गया। वही एक अन्य बच्चे की तालाश जारी है। दोनो बच्चे अपने दोस्तो के साथ उक्त स्थल पर नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान अचानक दोनो गहरे पानी मे चले गए। उन्हें अंदाजा नहीं लगा था की आगे गहराई है। तभी दोनो बच्चे डूबने लगे। इधर एनडीआरफ की टीम बोट से बच्चे की खोजबीन में लगी हुई है। वही मौके पर देर शाम तक आसपास के लोगों की भीड़ जुटी रही। इधर घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। बच्चे के बारे में सोच सोच कर परिजनों की आखों से आंसू निकलने लगते थे। घटना के बाद मृतक बच्चे के गांव के लोग भी गमगीन थे। किसी को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था कि अचानक से ये क्या हो गया। अभी सुबह ही तो दोनो बच्चों को गांव में देखा था। वही मृतक के पिता व मां के पास तो शब्द ही नहीं बच्चे हुए हैं। दोनो अपने बच्चे के बारे मे याद करते ही दहाड़ मारकर रोने लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *