गुरुवार को स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, मोतीबाग,किशनगंज में तुलसी जयंती मनाई गई। सरस्वती विद्या मंदिर ेस्कू ल केप्राचार्य नागेंद्र कुमार तिवारी एवं अन्य साहित्याचार्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन,पुष्पार्चन व प्रतिमा पर माल्यार्पण से सभा का श्रीगणेश हुआ।
विद्यालय के वरीय हिंदी विषय के आचार्य रामबालक प्रसाद ने संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें समाज का सच्चा शुभचिंतक एवं हिंदू धर्म का रक्षक सिद्ध किया। इस अवसर पर आचार्य विनय कुमार, रामाशंकर शुक्ल एवं अन्य आचार्यों तथा भैया बहनों ने भी तुलसीदास को एक महान संत, सर्वश्रेष्ठ कवि एवं देश का सच्चा शुभचिंतक बताया।
सभांत में प्राचार्य ने गोस्वामी के कृतित्व में समाहित राष्ट्रीय चरित्र का उद्घाटन किया। ऐतिहासिक उदाहरणों द्वारा उन्होंने तुलसीदास को एक संत एवं भक्त कवि के साथ ही साथ एक सच्चा राष्ट्र प्रेमी भी बताया तथा उनकी रचनाओं के अनुरूप अपने आपको बनाने पर बल दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं आदि थे।
सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

Leave a Reply