• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज के शाहपुर गांव में सर्पदंश शिकार व्यक्ति का प्राथमिक इलाज में परिजनों ने काटा नस, अस्पताल में भर्ती।

सारस न्यूज, गलगलिया

किशनगंज के जागीरबस्ती शाहपुर गांव में एक व्यक्ति तौसीफ आलम सर्पदंश का शिकार हो गया। जिसके बाद आनन फानन में उसके परिजनों ने प्राथमिक घरेलू इलाज शुरू कर दिया। पैर में काटे गए साँप का विष उतारने के लिए घर के लोगों ने ब्लेड से उस स्थान को चीर दिया। मगर जानकारी के अभाव में सर्पदंश शिकार व्यक्ति के पैर का नस ही कट गया। जिससे अत्यधिक खून बहने से तौसीफ आलम की स्थिति गंभीर हो गई। वहीं स्थिति को देख परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ वह इलाजरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *