• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज के हार्डवेयर व्यवसायी के घर फंदे से लटका मिला महिला का शव, मृतिका एक वर्ष से व्यापारी के यहाँ कर रही थी होममेड का काम।

सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज शहर के शास्त्री मार्ग स्थित एक हार्डवेयर व्यवसायी के आवास पर महिला का शव गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला। मृतका 30 वर्षीय झरना सिंघा बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी।वह व्यवसायी अनिल अग्रवाल के आवास में होम मेड का काम करती थी। महिला का शव घर के उपरी तल्ले में बाथरूम के पास फंदे से लटका मिला।

घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए। सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह व महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी भी मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतार कर पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। व्यवसायी ने बताया कि वे लोग जब सुबह उठे तो देखा कि महिला झरना का शव फंदे से झूल रहा है। शव देखते ही घर वालों के होश उड़ गयें। कई घण्टे बाद पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस के द्वारा मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मृतका के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस मृतका महिला के परिजनों का बयान दर्ज कर रही है। एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी। घटना को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। वहीं मृतक महिला बीते एक साल से व्यापारी के घर होममेड का काम कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *