• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज जिले के मौजबड़ी चुरा मिल के पास अज्ञात बाइक सवार ने वृद्ध महिला को मारी ठोकर, हुई मौत।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज जिले के मौजबड़ी निवासी वृद्ध महिला चंद्रा देवी अपने परिवार के साथ मोजाबड़ी स्थित चुरा मिल में विश्वकर्मा पूजा का मेला देखने के लिए जा रही थी। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार ठोकर वृद्ध महिला चंद्रा देवी को मार दिया। जोरदार ठोकर की वजह से वृद्ध महिला चंद्रा देवी बुरी तरह घायल हो गई। इस दौरान बाइक सवार मौके का फायदा उठाते हुए घटनास्थल से फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ परी। स्थानीय लोगों की मदद से वृद्ध महिला को घायल अवस्था में परिवार वालों ने इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया। सदर अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों द्वारा जांच के दौरान वृद्ध महिला चंद्रा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सदर अस्पताल में मौजूद परिजन फूट-फूट कर रोने बिलखने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *