• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज जिले के विभिन्न चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग की टीम ने शराब पीने के आरोप में 9 व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

मध्य निषेध अधिनियम के तहत किशनगंज जिले के विभिन्न चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग किशनगंज के द्वारा शराब पीने एवं शराब तस्करों के विरुद्ध जांच अभियान चलाई गई। इस दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से शराब पीकर आ रहे 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वही शुक्रवार को 9 व्यक्तियों को मध्य निषेध अधिनियम के तहत न्याय हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *