• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज जिले में ईद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम, सोशल मीडिया पर भी पुलिस की रहेगी विशेष नजर।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

किशनगंज जिले में ईद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर सुरक्षा के पुख्त इंतजाम किए गए हैं। पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर जिले के सभी थानाध्यक्षों को सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया गया है। करीब सौ से ज्यादा स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनु ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा है कि पर्व को लेकर अपने अपने थाना क्षेत्रों में पूरी तरह से सतर्कता बरतेंगे। माहौल बिगाड़ने वालों को पूर्व में ही चिन्हित करेंगे और ऐसे लोगों की पूर्व से ही सूची बनाएंगे। पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर विशेष रूप से चौकसी बरतने की भी बात उन्होंने कही। वहीं सुरक्षा को लेकर जिले के चिन्हित स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। वैसे स्थल जहां मेले आदि का आयोजन किया जाता है, वैसे स्थानों की सूची बनाये जाने का भी निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया है। ताकि सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती की जा सके। वहीं सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। इसके लिए साइबर सेल सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म व्हाट्सएप, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर निगरानी बरती जाएगी। किसी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। एसपी डॉक्टर मेगनु ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया में किसी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचे। वहीं एहतियातन थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। एसपी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *