Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज जिले में जदयू जनता का सदस्यता अभियान शुरू।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

किशनगंज जिले में जदयू की सदस्यता अभियान की शुरुआत जिला कार्यालय में मंगलवार को हुई। जदयू जिला कार्यकारिणी की बैठक जदयू जिलाध्यक्ष नौशाद आलम की अध्यक्षता में सम्पन्न होने के बाद अभियान शुरू किया गया। बैठक में जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम, संगठन प्रभारी पवन मिश्रा, राजा कुमार गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज अंजुम, महिला प्रदेश सचिव रमेश राय, जिला महासचिव रियाज अहमद, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष एहतेशाम अंजुम, जिला महासचिव डॉ नजीरूल इस्लाम, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इंजीनियर मसूद, जिला अध्यक्ष अति पिछड़ा नूर मोहम्मद, महिला जिला अध्यक्ष जानकी देवी, जिला सचिव फातमा बेगम, जिला कार्यकारिणी सदस्य निक्की दास आदि उपस्थित रहे। बैठक में जिले में एक लाख सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *