Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज डीएम प्रखंडों में जाकर लगाएंगे जनता दरबार ऑन द स्पॉट होगा मामले का निपटारा।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

श्रीकांत शास्त्री मा.प्र.से., जिला पदाधिकारी, किशनगंज के द्वारा आपका प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। इस कड़ी में सर्वप्रथम दिघलबैंक प्रखण्ड में दिनांक – 17.06.2022 को पूर्वा० 11:00 बजे कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की गई है। प्रथम चरण में सभी प्रखण्डों में प्रखण्ड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ आपदा से संबंधित किए गए तैयारियों का अनुश्रवण किया जाएगा, जिसमें प्रखण्ड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन के साथ बैठक में भाग लेने हेतु निदेशित किया गया है। प्रखण्डवार कार्यक्रम का तिथि निम्नरूपेण संबंधित प्रखंड के सभागार निर्धारित किया गया है :
समय 11:00 बजे पूर्वा०
1 दिघलबैंक 17.06.2022
2 बहादुरगंज 18.06.2022
3 टेढ़ागाछ 20.06.2022
4 किशनगंज 21.06.2022
5 कोचाधामन 22.06.2022
6 ठाकुरगंज 23.06.2022
7 पोठिया 24.06.2022

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिले के निवासियों के लिए जिला प्रशासन की ओर से “आपका प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम” पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रखण्ड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारी के साथ-साथ संबंधित पंचायत के कर्मीगण भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम से जिले के ग्रामीण इलाके के निवासियों को काफी फायदा पहुँचने की संभावना है। इस कार्यक्रम में ग्रामीण निसंकोच बिना किसी परेशानी के अपनी समस्याओं को जिला पदाधिकारी के समक्ष रख सकते है।

इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के साथ अपर समाहर्त्ता किशनगंज एवं उप विकास आयुक्त किशनगंज भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *