• Mon. Dec 8th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज तेरापंथ महिला मंडल के 57 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया आरोहण यात्रा का भव्य आयोजन

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, किशनगंज।

तेरापंथ भवन में महिला मंडल के 57 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आरोहण यात्रा का भव्य समारोह आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्घाटन फीता खोलकर किया गया। आयोजन का शुभारंभ पंच परमेष्ठी के मंगल स्मरण से हुआ सन 1965 से लेकर 2022 के इतिहास की संरक्षिका श्रीमती हुलासी देवी दुगड़ एवं मंडल को इन ऊंचाईयों तक पहुंचा ने वाली सम्मानीय अध्यक्षों के चित्र एलबम का अनावरण डा. श्रीमती छवि जैन एवं समाज के गणमान्य लोगों द्वारा किया गया। तत्पश्चात युवतियों द्वारा प्रेरणा गीत से मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई। आगुंतको का स्वागत महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संतोष दुगड़ ने किया। मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीलम देवी सेठिया द्वारा में भेजे गए संदेश को श्रीमती प्रभा बैद उपस्थित लोगों के समक्ष पढ़ा
वर्ष 1965 में मुनि श्री धनराज जी स्वामी की प्रेरणा से स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल के गठन एवं इसके 11 अध्यक्षों के कार्यों को नाट्यकला के माध्यम से श्रीमती लता बैद के निर्देशन में महिलाओं ने प्रस्तुति किया। इसके पश्चात अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित चार योजनाओं पर एक लघु नाटिका का मंचन श्रीमती ममता बैद और उनकी टीम ने किया।

पूर्व एवं वर्तमान के अध्यक्षों एवं मंत्रियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं किशनगंज महिला मंडल में विशिष्ट सेवा देने वाली तुलसी देवी छाजेड़ के पुत्रों और पुत्रवधुओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में विमला देवी सुराणा, आशा देवी बैद, कांता देवी दफ्तरी, शायर कोठारी मंडल की उपाध्यक्ष मंजु दफ्तरी, रतनी दफ्तरी, कुसुम बैद, निर्मला घिया, मंजु पटवारी, फुल कोठारी, विनीता दफ्तरी, सरोज छाजेड़, पुखराज जी बागरेचा, विमल जी दफ्तरी, राजकरण जी दफ़्तरी, चैनरूप जी दुगड, मोहन लाल जी लुणिया, अमित दफ्तरी, मनीष दफ्तरी, आदी कार्यक्रम में उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *