• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज नगर परिषद कार्यालय कर्मी से पल्सर सवार दो अपराधियों ने 50 हजार रुपया से भरा बैग लेकर हुआ फरार

सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज बस स्टैंड के समीप नगर परिषद कार्यालय कर्मी से पल्सर सवार दो अपराधियों ने 50 हजार रुपया से भरा बैग लेकर रामपुर की ओर फरार हो गया।यह वारदात बुधवार की शाम करीब 04 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि नगर परिषद के कार्यालय कर्मी सौरभ कुमार एवं कैलाश कुमार बैंक से 50 हजार रुपया निकालकर बाइक से आ रहे थे और आने के क्रम में बिहार बस स्टैंड के समीप पल्सर सवार दो व्यक्ति द्वारा पैसा से भरा बैग छीन कर रामपुर की ओर फरार हो गया।हालांकि नगर परिषद के कार्यालय कर्मी के द्वारा पीछा भी किया गया लेकिन वे भागने में सफल हो गए। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार के द्वारा इस संबंध में स्थानीय थाना, एसडीपीओ एवं पुलिस अधीक्षक को भी सूचित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *