राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
एक दिवसीय दौरे पर पटना से किशनगंज पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी। वही किशनगंज मुख्यालय स्थित रामपुर चेक पोस्ट पहुंचते ही लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान अपने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की माला पहन कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भरत माता की जय, बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की जय घोष के साथ स्वागत किया। इसके पश्चात किशनगंज मुख्यालय स्थित अशोक सम्राट भवन पहुंचे। पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी का आरती कर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान लोक जनशक्ति पार्टी के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के तेलिये चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, किशनगंज जिला अध्यक्ष हबीबपुर रहमान एवं अन्य लोक जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारी ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया।
कार्यक्रम के दौरान भारी मात्रा में सम्राट अशोक भवन में कार्यकर्ता मौजूद थे वहीं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर पटना से बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन पर हरी झंडी दिखाकर संकल्प यात्रा को रवाना किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के सातवें दिन आज हम किशनगंज आए हैं। और इस संकल्प यात्रा का मूल्य उद्देश्य यह है कि सभी हमारे प्रकोष्ठ के अध्यक्ष यहां के जिला अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। जिसमें सक्रिय कार्यकर्ता का गठन करेंगे। इन सभी बिंदुओं पर आज हम लोग चर्चा करेंगे। क्षेत्रीय समस्या से भी अवगत करेंगे। और सदस्यता को लेकर अपनी पार्टी का विस्तार पर इस पर भी चर्चा करेंगे। और 28 अक्टूबर को जो हमारी रैली होगी उसे पर भी चर्चा करेंगे। सभी इन बिंदुओं पर चर्चा कर आगे हम हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को सूचित करेंगे।