• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज पुलिस की बेरोजगार युवाओं के लिए प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी में भर्ती के लिए की अनूठी पहल।

सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज जिले के आर्थिक रूप से कमजोर एवं बेरोजगार युवाओं को सेक्युरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेस (एसआइएस) नामक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जनहित में किशनगंज पुलिस अधीक्षक डॉ. इनामुल हक मेंगनू ने अनूठी पहल की है। जिले के आर्थिक रूप से कमजोर एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एसआइएस द्वारा जिले के सभी थानों में विभिन्न तिथि को कैंप कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भर्ती किया जाना है। इसके लिए उन्हें सिर्फ निबंधन शुल्क कुल 350 रुपये देना है। इसके अलावा अतिरिक्त अलग से किसी राशि का भुगतान नहीं करना है।

एसपी ने जिले के युवाओं से खासकर उनके अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि इस भर्ती के दौरान किसी बिचौलियों के झांसे में नहीं आएं। यदि पैसे लेन-देन का कोई मामला प्रकाश में आता है तो पैसे लेने एवं देने वाले दोनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों और ओपी अध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में इस भर्ती कैंप में शामिल होने के लिए जनहित में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने का निर्देश दिया है। किशनगंज जिले के थानावार भर्ती कार्यक्रम:

@ पोठिया थाना परिसर में 22.06.2022
@ पहाड़कट्टा थाना परिसर में 23.06.2022
@ बहादुरगंज थाना परिसर में 24.06.2022
@ ठाकुरगंज थाना परिसर में 25.06.2022
@ दिघलबैंक थाना परिसर में 27.06.2022
@ कोचाधामन थाना परिसर में 28.06.2022
@ पौआखाली थाना परिसर में 29.06.2022
@ टेढ़ागाछ थाना परिसर में 30.06.2022
@ गलगलिया थाना परिसर में 01.07.2022
@ अर्राबाड़ी ओ0पी0 परिसर में 04.07.2022
@ सुखानी थाना परिसर में 05.07.2022
@ गर्वन्डांगा थाना परिसर में 06.07.2022
@ फतेहपुर थाना परिसर में 07.07.2022
@ कुर्लीकोट थाना परिसर में 08.07.2022
@ विशनपुर ओ0पी0 परिसर में 09.07.2022
@ कोढ़ोबाड़ी थाना परिसर में 11.07.2022
@ किशनगंज थाना परिसर में 12.07.2022
@ बीबीगंज थाना परिसर में 13.07.2022
@ जियापोखर थाना परिसर में 14.07.2022
@ पाठामारी थाना परिसर में 15.07.2022

वहीं किशनगंज जिले के आर्थिक रुप से कमजोर एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार का मौका देने के लिए एसपी डा. इनामुल हक मेंगनू के इस विशेष पहल की चहुंओर प्रशंसा हो रही हैं। जिलेवासियों व गणमान्य नागरिकों ने इस अनूठी पहल व प्रयास के लिए साधुवाद कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *