• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने अभियान चला शराब पीने के आरोप में 70 लोगों को दबोचा।

सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज ज़िले के अलग अलग स्थानों में शुक्रवार की रात उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा शराब पीने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में युवकों को पकड़ा गया। शराब पीने के आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

बताते चलें कि उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर शुक्रवार की रात उत्पाद विभाग की टीम द्वारा बंगाल से बिहार प्रवेश करने वाले मार्ग पर स्थित गलगलिया चेक पोस्ट, फरिंगगोला चेक पोस्ट व रामपुर चेक पोस्ट में अभियान चलाया गया था। अभियान में कुल 70 लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। सभी को फरिंगगोला, गलगलिया व रामपुर चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया गया। वही गिरफ्तारी के बाद कुछ युवकों के परिजन शनिवार को उत्पाद कार्यालय के बाहर पहुंच गए। कार्यालय के बाहर कुछ देर के लिए हंगामा भी मचाया। कुछ युवकों के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इनमें कुछ निर्दोष लोगों को भी पकड़ा गया है।

हालांकि विभाग की माने तो जो दोषी हैं उन्हें ही पकड़ा जा रहा है। चेकिंग के दौरान शराब पीने की पुष्टि होने के बाद ही पकड़ा जाता है। टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, अवर निरीक्षक विष्णु देव यादव, अवर निरीक्षक विकास कुमार, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार आदि शामिल थे। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद ने कहा कि सभी बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे।

उत्पाद टीम अलग अलग चेक पोस्टों पर तैनाती की गई थी। इसके बाद बंगाल से आने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही इन्हें पकड़ लिया गया। सभी को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *