भारतीय समृद्धि विकास कल्याण संगठन ट्रस्ट बिहार के बैनर तले जिला मुख्यालय किशनगंज में आमरण अनशन पर बैठे ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा सहित इनके दो सहयोगियों को, टाउन थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने जूस पिलाकर खत्म करवाया। एक देश एक मजदूरी सहित अन्य कई मांगों को ले गत एक मई विश्व मजदूर दिवस से भारतीय समृद्धि विकास कल्याण संगठन ट्रस्ट अनिश्चितकालीन हड़ताल कर आंदोलनरत थे। इसी क्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा, निदेशक डॉ अभिषेक शर्मा एवं सरफराज अहमद ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को 19 मई से आमरण अनशन में तब्दील कर भूख हड़ताल पर बैठ गए। उक्त बातों की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को होने के बाद उन्होंने आमरण अनशन पर बैठे लोगों को समझाने की कोशिश की पर वे लोग नहीं माने। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर बीडीओ ने अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ कुमार गुप्ता से बातचीत करवाई। एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता ने उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए आमरण अनशन पर बैठे लोगों से बात की और आश्वस्त किया कि एक देश एक मजदुरी की आपके मांग पत्र को जिला पदाधिकारी के माध्यम से राज्य सरकार को सौंप दी जाएगी। इस आश्वासन के उपरांत अनशनकारियों को थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त करवाया।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply