किशनगंज जिला के पिछला पंचायत के मोहम्मदपुर गांव के वार्ड संख्या 5 में सड़क पर अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गई। ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूरों की मौत ट्रैक्टर की टोली के नीचे दबने से हो गई। वही ट्रैक्टर में सवार दर्जन भर मजदूर घायल हो गए। उक्त घटना सोमवार की सुबह की बताई जा रही है। घटना में घायल कुछ मजदूरों का सदर अस्पताल किशनगंज में इलाज चल रहा है जबकि कुछ मजदूरों का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर पर सवार मजदूर मोहम्मदपुर पिछला से मकई काटने तथा मकई के खेत में काम करने के लिए ट्रैक्टर से जा रहे थे। ट्रैक्टर पर करीब डेढ़ दर्जन मजदूर सवार थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply