• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज मे आजादी के अमृत महोत्सव पर रक्तदान शिविर का आयाेजन आज।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

आजादी के अमृत महोत्सव पर आज 14 अगस्त रविवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन एमजीएम मेडिकल काॅलेज में होगा। उक्त बातें की जानकारी किशनगंज ब्लड डोनर के संस्थापक भवेश जालान ने दी। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को एमजीएम मेडिकल काॅलेज में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किशनगंज ब्लड डोनर के सदस्य संकल्पित हैं कि रक्त की कमी से किसी की जान नहीं जाने देंगे। उन्होंने स्वस्थ एवं युवाओं से अपील किया है कि अधिक से अधिक की संख्या में एमजीएम पहुंचकर रक्तदान करें। इससे बड़ा दान और कुछ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *