किशनगंज शहर के क्लटैक्स चौक पर ओवरब्रिज से डीजल गिरता देख लोगों ने लूटना शुरू कर दिया। यह वाक्या सोमवार की शाम की है। जब ओवरब्रिज के ऊपर जा रही कॉन्टेनर संख्या एनएल 01 एई 9018 के टंकी से डीजल गिरने लगा। डीजल ओवरब्रिज में बारिश के पानी को नीचे गिरने के लिए बनाए गए छेदा से नीचे गिरने लगा। ऊपर से अचानक पानी गिरता देख लोग पास गए तो डीजल होने की भनक लगते ही लोग चौक गए। लोगों ने डीजल जमीन से उठाने के लिए कपड़ा का इस्तेमाल किया। जैसे जैसे ही इसकी खबर फैली काफी लोग जमा हो गए। सूचना पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कॉन्टेनर में दो टंकी लगा था। जिसमे एक टंकी से तेल निकल रहा था। छेद बंद होने के बाद वाहन से तेल निकलना बंद हुआ। सब सही हो जाने के बाद कॉन्टेनर को वहां से हटाया गया। उक्त कॉन्टेनर में दवा लोड था।
सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

Leave a Reply