• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज शहर में इन दिनाें मच्छराें का प्रकाेप काफी बढ़ गया, मच्छर कम करने के लिए फाॅगिंग मशीन से छिड़काव।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

किशनगंज शहर में इन दिनाें मच्छराें का प्रकाेप काफी बढ़ गया है। बढ़ते मच्छरों के प्रकोप व डेंगु, मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर परिषद द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। विगत शनिवार से ही शहर के विभिन्न वार्डों में नगर परिषद द्वारा फॉगिंग मशीन से छिड़काव जारी है। नगर परिषद अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि शहर के सभी 34 वार्डों में फागिंग मशीन द्वारा छिड़काव जारी है। जिससे लोगों को मच्छरों के प्रकोप से काफी राहत मिलेगी।

उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने घरों के छत पर या आस-पास जल जमाव ना होनें दें। जलजमाव वाले जगहों पर ही मच्छर पनपते हैं। चिकित्सकों के अनुसार बारिश के सीजन में मच्छरों से बचाव करने और घर के आसपास साफ-सफाई रखने की जरूरत है। घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *