• Wed. Oct 1st, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज शहर में महिला श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

विजया दशमी के दिन मंगलवार को महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी। शारदीय नवरात्रि में नौ दिन तक भक्ति भाव से मां दुर्गा की पूजा के बाद दसवें दिन धूमधाम से विजयादशमी मनाई गई। इसी के साथ नौ दिनों का दुर्गोत्सव संपन्न हो गया। शहर में जगह-जगह पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा के कलश का विसर्जन भी विधि-विधान से कर दिया गया। वही इस दौरान किशनगंज शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल में महिला श्रद्धालुओं ने मा दुर्गे को खोइच खोईचा भरते हुए एक दूसरे को सिंदूर लगाकर मां दुर्गे को नम आंखों से विदाई दी विसर्जन के दौरान भारी मात्रा में श्रद्धालु विसर्जन जुलूस में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *