• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज सफ़ारी गाड़ी से शराब का ज़ख़ीरा हुआ बरामद ग्रामीणों ने लूट ली कई बोतलें।

सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज जिले में मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर किशनगंज पुलिस के द्वारा सफ़ारी गाड़ी से शराब का ज़ख़ीरा बरामद किया गया है। बिहार में शराबबंदी है मगर शराब तस्कर इन दिनों शराब की तस्करी भी बड़े शातिर तरीके से कर रहे हैं। तस्करों के द्वारा शराब की तस्करी के लिए हर दिन कोई न कोई तकनीक अपनाए जाते हैं। नए नए रास्तों की सहायता से शराब तस्करी करने का प्रयास किया जाता है। शहरों के सड़कों को छोड़कर अब शराब तस्कर ग्रामीण सड़कों का उपयोग कर तस्करी करने में लगे हैं। मगर मंगलवार को ग्रामीणों ने इन तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। ताज़ा मामला शहर के सिमलबाड़ी गांव का है जहा गांव के रास्ते होकर तेज़ रफ़्तार से भाग रहे सफारी गाड़ी को स्थानीय लोगो ने गाड़ी की गति को देख कर शक के आधार पर रोका। रोककर जब कुछ लोगो के द्वारा गाड़ी के अंदर देखा गया तो देखने वालों की आंखे खुली की खुली रह गई। गाड़ी के अंदर शराब के बड़े-बड़े कार्टून पड़े हुए थे। सफ़ारी गाड़ी में भरी मात्रा में शराब देख टाउन थाना में पदस्थापित एएसआई संजय यादव को कॉल कर सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर एएसआई संजय यादव पहुंचे एवं वाहन को जब्त कर लिया। हालाकि इस दौरान शराब धंधेबाज गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। स्थानीय ग्रामीण ने बताया की गाड़ी से बड़ी सख्या में शराब की लूट भी हो गई है। पुलिस के द्वारा फिलहाल जब्त शराब की गिनती की जा रही है। वाहन को जब्त कर पुलिस के द्वारा थाना ले जाया गया है जहा पुलिस अग्रतर कारवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *