राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
महिला थाना परिसर में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन महिला थाना अध्यक्ष विनीता कुमारी, राहत संस्था के सचिव डॉ फरजाना बेगम के नेतृत्व में किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला थाना अध्यक्ष विनीता कुमारी, राहत संस्था के सचिव डॉ फरजाना बेगम, अनुष्का रानी व अन्य सदस्यों के द्वारा परामर्श केंद्र में पारिवारिक मामलों का निष्पादन किया गया। वही इस दौरान परामर्श केंद्र में कुल 9 मामले आए जिसमें से 5 मामलों का निष्पादन मौके पर कर दिया गया। वहीं बाकी बचे 4 मामलों में अगली तिथि दी गयी। परामर्श केंद्र में घरेलू हिंसा के मामलो के अलावे दहेज उत्पीड़न और शादी करने के बाद विदाई नहीं ले जाने का मामले सामने आए. राहत संस्था की सचिव फरजाना बेगम ने बताया कि महिला परामर्श केंद्र में पारिवारिक मामलों को समाप्त कराया जाता है। ताकि सब का जीवन खुशहाल रहे। किसी के भी घर में वाद विवाद ना हो। इस दौरान घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी गयी और जागरूक किया गया।
