सारस न्यूज टीम, किशनगंज।
जुलाई के शुरुआत से ही जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रविवार को भी दिन भर कड़ी धूप और उमस रही। रविवार को किशनगंज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 64 फीसदी आद्रता के कारण भीषण उमस रहा और लोग परेशान होते रहे। दूसरी ओर बारिश नहीं होने से अब धान उत्पादक किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है।
जून माह में रिकार्ड बारिश के बाद विगत एक सप्ताह से यहां मानसून रुठ गया है। बादल घिर भी रहे हैं। लेकिन बारिश नहीं हो रही। इससे खेतों का पानी सूखने लगा है। एवं धान की रोपनी के लिए खेतों में पर्याप्त पानी नहीं है। अभी रोपनी का मुख्य समय है एवं इसमें लेट होने से इसका असर उत्पादन भी पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।