केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी व पोषण जागरूकता कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित।
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), भागलपुर द्वारा किशनगंज के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल परिसर में केन्द्र सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण तथा राष्ट्रीय पोषण माह विषय पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी व पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आज दूसरा दिन था। आज दूसरे दिन ओरिएंटल पब्लिक स्कूल तथा इंसान स्कूल के छात्र छात्राओं के बीच पोषण की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें लगभग 60 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। छात्र छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के संदर्भ में अपनी कल्पना को उकेरते हुए सही पोषण का संदेश दिया।
इस प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को कल कार्यक्रम के समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। आज भी किशनगंज तथा आसपास के क्षेत्र की आम जनता द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा सराहा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो,भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर इस प्रदर्शनी में 60 फोटो पैनल लगाए गए हैं जिनमें वर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा विगत 9 वर्षों में किये गए कार्यों के साथ साथ पोषण के बारे में बताया गया है, इसलिए युवा पीढ़ी को यह प्रदर्शनी जरूर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी के लिए नि: शुल्क इस प्रदर्शनी का कल 20 सितंबर को समापन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पोषण विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंजीकृत सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के पीआरओ आलोक कुमार, प्राचार्य हिमांशु कुमार सिन्हा, आशुतोष झा, अभिषेक कुमार, इंसान स्कूल की शिक्षिका शाकरा जमाल, आकाशवाणी के किशनगंज संवाददाता विशाल कुमार, केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजा आलम, तथा चरित्र राम की भी सक्रिय भूमिका रही।
राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply