• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कोचाधामन थाना क्षेत्र के सिंदुआरी नहर के पास एक महिला का अधजला शव पुलिस ने किया बरामद।

सारस न्यूज टीम, कोचाधामन।

कोचाधामन थाना क्षेत्र के सिंदुआरी नहर के पास से मंगलवार को एक महिला का अधजला शव पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद पुलिस लगातार अपने आसपास के थाना क्षेत्रों में शव की पहचान कराने में जुटी थी। बुधवार की रात शव की शिनाख्त हुई। मृतका की पहचान औरंगाबाद जिला के उपहारा थानांतर्गत बेला गांव निवासी भोला पासवान की पत्नी किरण देवी के रुप में हुई है। मामले को लेकर पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि महिला का मायका गोह थाना क्षेत्र के गम्हरिया में है। मोबाइल पर फोटो डालने के बाद उसके परिजन थाने पहुंचे थे और शव की पहचान की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *