• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कोचाधामन पुलिस ने बहादुरगंज अररिया बॉर्डर पर सात किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

सारस न्यूज टीम, कोचाधामन।

कोचाधामन पुलिस ने बहादुरगंज अररिया पथ स्थित चरघरिया चेक पोस्ट पर सात किलो ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष आरिज एहकाम ने कहा कि चरघरिया चेक पोस्ट पर बहादुरगंज से अररिया जाने वाली एनएच 327 ई पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था।

इसी क्रम में बहादुरगंज से अररिया जाने वाली यात्री वाहन को चेक किया तो एक व्यक्ति सीट पर बैग लेकर बैठा हुआ था। जिसमें सात किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। बैग को खोलकर देखा तो लाल-उजला रंग के पॉलिथीन के अंदर गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी मकसेदुल मियां पानीमारा कुट्टी थाना व जिला कूचबिहार (पं. बंगाल) का रहने वाला बताया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा कूचबिहार से जोकीहाट में मुजाहिद नामक व्यक्ति को देना था। वह गांजा खरीद बिक्री का काम करता है। पूर्व में भी कई बार डिलेवरी दे चुका है। थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *