• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कोचाधामन प्रखंड के काचन टोला में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रशाखा की ओर से गायत्री यज्ञ का किया गया आयोजन।

सारस न्यूज, किशनगंज।

कोचाधामन प्रखंड के हिम्मतनगर पंचायत के काचन टोला में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रशाखा कोचाधामन की ओर से गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान हवन व अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर गायत्री परिवार के सदस्य सोहन लाल मंडल ने नारी सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि गायत्री परिवार नारी सशक्तिकरण व उनके उत्थान को लेकर तत्पर है। इस मौके पर पंचानंद प्रसाद सिंह, देवेन लाल दास, मंगल प्रसाद, उमेश प्रसाद, रघुनाथ सिंह, भानू लाल समेत बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *