• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कौशल विकास केंद्र द्वारा संचालित कार्य योजनाओं की डीएम श्रीकांत शास्त्री ने की समीक्षा।

सारस न्यूज, किशनगंज।

सोमवार को जिला पदाधिकारी, किशनगंज श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में श्रम विभाग द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई।

समीक्षा के क्रम में जिला पंजीकरण सह परामर्श केंद्र ( डीआरसीसी) किशनगंज द्वारा संचालित योजना कुशल युवा कार्यक्रम (केवाईपी) के व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश डीआरसीसी के प्रबंधक को दिया गया। इसके साथ-साथ बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना आदि का भी प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। वहीं समीक्षा में विभाग का कार्य संतोषप्रद रहा। बैठक में श्रम अधीक्षक, डीआरसीसी प्रबंधक, जिला कौशल प्रबंधक सहित जिला के सभी केवाईपी केंद्र संचालक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *