• Wed. Sep 17th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

क्षेत्रीय मुख्यालय बीएसएफ किशनगंज में प्रतियोगिता आयोजित कर मनाया हिंदी पखवाड़ा।

BySwati Roy

Sep 16, 2023

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल किशनगंज के कार्यवाहक उप महानिरीक्षक आई के वाल्डे के निर्देश क्षेत्रीय मुख्यालय किशनगंज में हिंदी दिवस के उपलक्ष में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उप कमांडेंट क्षेत्रीय मुख्यालय शशांक भूषण के द्वारा की गई।सर्वप्रथम उप कमांडेंट शशांक भूषण ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। और सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 14 सितंबर 1953 को पहली बार देश में हिंदी दिवस मनाया गया और तब से हम सभी हर साल पूरे देश में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं।

हिंदी दिवस राष्ट्रीय पहचान और एकता की मजबूत कड़ी के रूप में निरंतर विशेष भूमिका निभाती आ रही है. हिंदी ऐसी भाषा है जो हर जगह बोली और समझी जाती है। हिंदी भाषा के और अधिक विस्तार के लिए सभी को अपना अधिकतम कार्य हिंदी में ही करना चाहिए। भाषा के और अधिक प्रचार-प्रसार हेतु सभी कार्यालयों में आज के दिन कुछ ना कुछ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। मुख्यालय द्वारा करवाए जाने वाली प्रतियोगिताओं के क्रम में आज प्रशासनिक शब्दावली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गैर हिंदी भाषी जवानों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

सीमा सुरक्षा बल द्वारा हिंदी पखवाड़े जो कि 14 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा, जिसमें कविता वाचन निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया इस कार्यक्रम में उप निरीक्षक गोविंद यादव, सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक महिला सोनी कुमारी, सहायक उप निरीक्षक राजीव रंजन, मुख्य आरक्षक के डी खान, आरक्षक राम विकास प्रियदर्शी आरक्षक आकाश चौहान, आरक्षक, विवेक कुमार, आरक्षक सर्वजीत कुमार एवं अन्य सहित प्रतिभागी बल कर्मी भी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *