किशनगंज शहर के महावीर मार्ग रोड ठाकुरबारी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में बीते दस दिनों से चल रहे गणेश महोत्सव का शुक्रवार को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ समापन हो गया। गणेश चतुर्थी के दिन घर-घर में गणपति भगवान की प्रतिमा को विधि विधान से पूजा अर्चना कर विराजमान किया गया था। वहीं दस दिनों तक विधि विधान से पूजा आरती करके शुक्रवार ढोल-नगाड़ों, बैंड बाजा के साथ नाचते गाते शोभायात्रा निकाली गई। डे मार्केट स्थित धोबी घाट में गणपति भगवान की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तुम जल्दी आना के जयकारे लगते रहे। ढोल-नगाड़े के साथ श्रद्धालुओं ने काफी श्रद्धा और उत्साह से प्रतिमा को जलधारा में प्रवाहित किया। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए जमकर डांस किया। गणपति बप्पा मोरया, अबके बरस तू जल्दी आना के जयकारों से आज पूरा किशनगंज शहर गूंज उठा। शहर में पूरे दिन गणेश महोत्सव की धूम मची रही।
राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply