• Wed. Dec 10th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गलगलिया थाना क्षेत्र से सटे खोरीबाड़ी में ब्राउन शुगर व कफ सिरप के साथ दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

गलगलिया थाना क्षेत्र से सटे खोरीबाड़ी में लाखों रूपए की भारतीय करेंसी, 38 ग्राम ब्राउन शुगर और 30 बोतल कफ सिरप के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति व एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पहचान नेपाल के निवासी धीरेन उप्रीति और गौरसिंह जोत की निवासी सरस्वती गिरी के रूप में हुई है। बताया गया है कि गुरुवार को गुप्त सूत्रों के आधार पर खोरीबाड़ी पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी के गौरसिंह जोत इलाके में अभियान चलाकर एक स्कूटी से 38 ग्राम ब्राउन शुगर और 30 बोतल कफ सिरप बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने 01 लाख 62 हजार रुपये की भारतीय करेंसी बरामद किए है। इस घटना में एक व्यक्ति व महिला को गिरफ्तार किया गया है। आज शुक्रवार को दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *