गलगलिया थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट एवं एक अन्य मामले में लंबे समय से फरार दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। बुधवार की सुबह 11 बजे सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को किशनगंज जाने के दौरान रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी मिली कि एनडीपीएस मामले में कांड सं- 47/22 में काजल पिता-मो० इद्रीस साकिन दरभंगिया टोला एवं धारा 307 के तहत कांड सं- 45/22 में सिमी बेगम उर्फ शबनम साकिन-तोरीपट्टी दोनों थाना गलगलिया, जिला- किशनगंज के आरोपी है। थानाध्यक्ष खुश्बू कुमारी ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ व गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार की सुबह सूचना मिली कि उक्त मामले में लंबे समय से फरार महिला आरोपी किसी वाहन से ठाकुरगंज की ओर जा रही है तभी पुलिस ने रास्ते में ही उक्त दोनों महिला आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि 13 सितंबर 2022 को गलगलिया थाना क्षेत्र के तोड़ीपट्टी इलाके में मो० सफीक के घर पुलिस ने छापेमारी कर 07.010 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर मो० सफीक को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया था। वहीं कांड के एक अन्य आरोपी काजल फरार चल चल रही थी।
सारस न्यूज, गलगलिया।

Leave a Reply