• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गलगलिया बाजार के शिवालय में सावन के तीसरी सोमवारी को ले श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, किया जलाभिषेक।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

गलगलिया बाजार के शिवालय में सावन के तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। हर-हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के मंत्रोच्चारण से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। वहीं सैकडों युवतियों ने दूध, गंगाजल, दही, घी, बेलपत्र आदि से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। सावन का महीना चल रहा है। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के दौरान बताया कि सनातन धर्म में इस माह को अतिपावन माना जाता है। पुराणों के अनुसार सावन माह को भगवान शिव की अराधना के लिए सबसे उपयुक्‍त समय बताया गया है। मंदिर कमिटी की ओर से संध्या समय भजन के साथ शिवगुरू परिचर्चा का आयोजन भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *