Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गाछपाड़ा में महिला ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व घर से निकालने को ले महिला थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी।

सारस न्यूज, गलगलिया।

गाछपाड़ा की एक महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने को लेकर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने पति व ससुराल वालों पर पुत्री होने पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया जिसके बाद महिला थाना पहुंच कर इंसाफ की गुहार लगाई और अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पति उमर फारूक सहित ससुराल के पांच लोगों के विरुद्ध पीड़ित महिला ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। गाछपाड़ा निवासी महिला सितारा खातून द्वारा दर्ज कराए गए प्राथमिकी के अनुसार महिला की शादी 03 वर्ष पूर्व पूर्णिया जिले के अनगढ़ के रहने वाले उमर फारूक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा। कुछ दिनों बाद पति और ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे इसी बीच महिला ने एक पुत्री को जन्म दिया। पुत्री के जन्म लेते ही प्रताड़ना और बढ़ गई। दहेज की रकम के रूप में 03 लाख रुपए की मांग की जाने लगी। दहेज नहीं देने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 12 अप्रैल को पति व ससुराल वाले एक बार फिर से दहेज की मांग करने लगे और मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला किसी तरह अपने मायके पहुंची और मायके वालों को आपबीती सुनाई। थक हारकर पीड़िता न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। पीड़िता के बयान पर महिला थाने में मामला दर्ज करवाया गया। महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने कहा कि मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *