Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, किशनगंज जिले से 10 हजार भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे रंगभूमि मैदान, 23 सितंबर को रंगभूमि मैदान पूर्णिया में होगा कार्यक्रम।

सारस न्यूज टीम, पोठिया।

गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय किशनगंज एवं पूर्णिया कार्यक्रम को लेकर पोठिया प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की एक बैठक जिला पार्षद सह भाजपा नेता निरंजन राय के अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत स्थित एक स्कूल में दलुआहाट के प्रांगण में संपन्न हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य पोठिया प्रखंड से भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी संख्या तकरीबन 10 हजार की संख्या में 23 सितंबर को रंगभूमि मैदान पूर्णिया में शामिल होने के लिए प्रस्थान करना रहा। मंगलवार को प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में आगे की रणनीति तैयार की गई। एवं सभी को अपने-अपने क्षेत्र में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से बैठक एवं उसकी व्यवस्था के लिए प्रवास कार्यक्रम तय किया गया। जिला पार्षद सह भाजपा नेता निरंजन राय ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य पोठिया प्रखंड से 10 हजार कार्यकर्ताओं की उपस्थिति 23 सितंबर को रंगभूमि मैदान पूर्णिया में करना है।

बैठक समाप्ति पश्चात उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्थानीय वार्ड सदस्य मीणा देवी के असामयिक निधन पर 2 मिनट का मौन रख उनके आत्मा की शांति की प्राथना की। बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया बरियार मरांडी, प्रखंड उप प्रमुख सह भाजपा नेता दुलालजीत सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सपन कुमार सिंह, भाजपा नेता विनय गोस्वामी, स्थानीय उप मुखिया जयंत कुमार सिंह, सहित दर्जनों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *