सारस न्यूज टीम, किशनगंज।
ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति की जा रही हर घर नल-जल योजना की अब मॉनिटरिंग की जाएगी। पीएचईडी के कार्यपालक अभियन्ता दया शंकर प्रसाद ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रखंडवार शिकायतों की निष्पादन के लिए कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता को दायित्व सौंपा गया है।
इसके साथ-साथ आमलोग किसी प्रकार की शिकायत मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06456-295069 पर भी कर सकते हैं। उन्होंने आमलोगों से अपील किया है कि भूजल के शुद्ध पानी का पीने में उपयोग करें। इसका उपयोग वाहन धोने, खेतों की सिंचाई में नहीं करें।
