• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

छठ हेतु आवश्यक तैयारियों को लेकर डीएम व् एसपी द्वारा छठ घाटों का भ्रमण किया गया

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज जिलाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष द्वारा महापर्व छठ को देखते हुए जिले के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया गया। उन्होंंने किशनगंज नगर परिषद के खगड़ा के देव घाट, प्रेम पुल घाट, धोबी घाट, घोड़ामारा घाट आदि का भ्रमण किया एवं छठ पर्व के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन को लेकर तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने छठ घाटों की साफ-सफाई के अलावा घाटों के संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने, घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, खतरनाक घाटों का चिन्हीकरण करते हुए बैरीकेडिंग कराने, घाट पर आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने में स्थानीय लोगो का सहयोग प्राप्त करने के संबंध में निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि नदियों के बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए इसकी निगरानी आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार के दुर्घटना को रोकने के लिए एहतियातन खतरनाक घाटों पर छठव्रतियों के आवागमन को प्रतिबंधित किया जा सके। खतरनाक घाट पर साइनेज भी लगाया जाए। गत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष नदियों में पानी का स्तर काफी ऊंचा है और छठ पर्व के दौरान सावधानी बरतना आवश्यक है।
डीएम और एसपी ने कोविड अनुरूप व्यवहार के साथ छठ महापर्व मनाने की अपील की और कहा कि छठ घाट पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाएं और भीड़ भाड़ में जाने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *