• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जनता दरबार में पांच में से एक मामला का किया गया निष्पादन।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

शनिवार को जनता दरबार में सीओ समीर कुमार व किशनगंज टाउन थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने लोगों की समस्या सुनी। जनता दरबार में कुल पांच मामलों में आवेदन पड़े। जिसमें मौके पर एक मामले का निष्पादन किया गया। वहीं चार मामलों का निष्पादन नहीं हो सका। इसके लिए सुनवाई की अगली तिथि दी गई हैं। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर समय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। मौके पर अंचल निरीक्षक गंगा राम टुड्डू व सदर थाना की पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनु के निर्देश पर जिले के सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *