सारस न्यूज टीम, पोठिया।
पोठिया थाना परिसर में शनिवार को सीओ निश्चल प्रेम एवं थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पोठिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से लोग भूमि विवाद की समस्या को लेकर पहुंचे। जनता दरबार में भूमि विवाद से सम्बंधित प्राप्त आवेदनों पर दोनों पक्षों के कागजातों का पदाधिकारी द्वारा अवलोकन कर दोनों पक्षों की सहमति से आदेश पारित किया गया।
शनिवार को जनता दरबार में 2 पुराने मामले निष्पादित किये गए। वही भूमि विवाद के 6 नए मामले दायर किए गए है। जिसपर अगले शनिवार को कार्रवाई की जाएगी। इस मौक़े पर अंचल अधिकारी निश्चल प्रेम, एसआई सिद्धार्थ दुबे राजस्व कर्मचारी अशोक कुमार झा एवं विभिन्न पंचायतों से आए फरियादी मौजूद थे।