• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जाति आधारित गणना कार्य का दूसरा चरण पुनः हुआ प्रारंभ।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, बहादुरगंज।

जाति आधारित गणना का कार्य पुनः बुधवार से शुरू हो गया है। ज्ञात हो कि विगत कई महीनों से जाति आधारित गणना पर रोक लगाई गई थी। जिसका निर्णय न्यायालय से आने के पश्चात एक बार पुनः जनगणना का कार्य बुधवार से टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुरू हो गया है। इस बाबत बुधवार को संबंधित पर्यवेक्षकों एवं जनगणना कर्मियों को टेढ़ागाछ मुख्यालय बुलाया गया था। जहां सभी पर्यवेक्षकों एवं संबंधित प्रगणकों व जनगणना कर्मियों को जनगणना संबंधित सभी कागजात प्राप्त कराया गया। इस दौरान मौके पर बीडीओ टेढ़ागाछ गन्नौर पासवान व अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *